नारायणगढ़ में मार्केट कमेटी के दफ्तर के सामने बैठे किसान व सीटू नेता। संवाद
- मार्केट कमेटी पर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को नारायणगढ़ में किसानों ने प्रदर्शन किया। अनाज मंडियों में लागू की गई बायोमीट्रिक प्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की गई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के प्रदेश युवा अध्यक्ष चमन गुज्जर और जिला प्रधान शिगारा सिंह के नेतृत्व में किसान स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय की तालाबंदी करने पहुंचे। पुलिस की मुस्तैदी के कारण किसान गेट पर ताला तो नहीं लगा सके लेकिन उन्होंने गेट के समक्ष दरी बिछाकर तीन घंटे तक धरना दिया।
किसान नेताओं ने इस बायोमीट्रिक सिस्टम को तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचाराधीन बुजुर्ग किसानों को भी अंगूठा लगाने के लिए मंडियों में बुलाकर परेशान किया जा रहा है। सीटू के जिला सचिव रमेश कुमार ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों को सम्मान देने के बजाय अपमानित किया जा रहा है।
नारायणगढ़ में मार्केट कमेटी के दफ्तर के सामने बैठे किसान व सीटू नेता। संवाद