फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों ने सीखी बागवानी फसलों की उत्पादन की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चांदसौली अंबाला में वीरवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। शिविर में किसानों ने बागवानी फसलों के उत्पादन की तकनीक सीखी। इस अवसर पर किसानों ने एमएचयू के वैज्ञानिकों से बागवानी फसलों से संबंधित कई प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र एचएयू में कार्यरत डॉ. देवेंद्र चहल ने किसानों को बागवानी का महत्व बताया और क्षेत्र में होने वाली फलदार फसलों जैसे आडू, आलु बुखारा, नाशपाती आदि की उत्पादन तकनीक के बारे में जानकारी दी। उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र लाडवा से डॉ. शिवेंद्रु ने केंद्र पर किसानों के लिए की जाने वाली गतिविधियों और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने आम की खेती की उन्नत तकनीकों को भी किसानों के साथ सांझा किया। डॉ. विनोद कुमार ने इस मौसम में बेल वाली सब्जियों की उत्पादन तकनीकों से किसानों को अवगत कराया। इसके अलावा क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र पर कार्यरत डॉ. पवन कुमार ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार खेती करने की रणनीति बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें