फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों ने जहरीले रसायन से भरा टैंकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। देवी नगर में किसानों की सजगता से एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार देर रात खेतों की सिंचाई करने पहुंचे किसानों ने एक ऐसे टैंकर को पकड़ा है, जो सिंचाई के नाले में जहरीला केमिकल और तेजाब बहा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस जहरीले पानी की वजह से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है और गांव के लोग कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
रात एक बजे बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़ा : गांव देवी नगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे जब वे खेतों में पानी लगाने गए थे, तो उन्होंने देखा कि एक टैंकर और उसके साथ दो कारें नाले के पास खड़ी थीं। टैंकर से बेहद दुर्गंधयुक्त तरल पदार्थ नाले में बहाया जा रहा था। किसानों ने घेराबंदी कर टैंकर और उसके चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह खेल पिछले करीब दो साल से चल रहा था, लेकिन आरोपी हर बार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाते थे। इस बार किसानों ने हिम्मत दिखाकर इन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

लैब रिपोर्ट से खुलासा : सूचना मिलते ही पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विभाग के वैज्ञानिक सुखराम और एसडीओ गौरव शर्मा ने टैंकर में मौजूद तरल के सैंपल लिए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट ने विभाग के होश उड़ा दिए। रिपोर्ट के अनुसार, तरल में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) और केमिकल ऑक्सीजन डिमांड (सीओडी) की मात्रा निर्धारित मानकों से कई गुना ज्यादा पाई गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पानी मानव जाति और फसलों के लिए किसी जहर से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें