फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनाज मंडी में किसानों की परेशानी, पंजीकरण सत्यापित न होने से अटकी फसल की खरीद

Sat, 27 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मुलाना में आढ़ती  एसोसिएशन के प्रधान रणजीत सिंह समस्या की जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। अनाज मंडी में इस बार धान की फसल की शुरुआत किसानों के लिए परेशानी भरी साबित हो रही है। मंडी में कई दिनों से लगातार आ रहे किसान अपनी फसल बेचने में असमर्थ हैं। बड़ी संख्या में किसानों के फसल पंजीकरण का सत्यापन अब तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में किसानों के गेट पास नहीं कट रहे और फसल की खरीद नही हो पा रही। स्थिति यह है कि मंडी में धान से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं, किसान मंडी प्रशासन के चक्कर काटकर थक चुके हैं, पर उन्हें समाधान नहीं मिल रहा।

झेल रहे परेशानी
किसान अमर सिंह टंगैल, दीवान चंद, जगीर सिंह खानअहमदपुर, भूपेंद्र सिंह, जसबीर, हरनाम ने बताया कि उन्होंने पहले ही धान की फसल का पंजीकरण करा लिया था, लेकिन जब मंडी में फसल लेकर जा रहे हैं तो मंडी गेट पर ही फसल पंजीकरण सत्यापन न होने के चलते गेट पास नहीं कट पाता। इसके चलते उनकी फसल खरीद अटक गई है। उन्होंने बताया कि किसी ने 8 एकड़ का पंजीकरण कराया था लेकिन उसका सत्यापन केवल एक एकड़ का हुआ है। कई किसान तो ऐसे हैं, जिन्होंने केवल एक एकड़ का ही पंजीकरण कराया और उनका एक एकड़ का भी सत्यापन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


लगातार काट रहे चक्कर
किसानों ने बताया कि जिस दिन से खरीद शुरू हुई है, उसी दिन से इस समस्या के बारे में वह मंडी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि फसल पंजीकरण के सत्यापन में तेजी लाई जाए और खरीद प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके और मंडी खरीद सामान्य हो सके।
विज्ञापन



सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन किसानों के फसल पंजीकरण सत्यापन न होने के चलते धान बेचने में समस्या आ रही है। किसान आढ़तियों व विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। प्रशासन से अपील है कि जल्द इस समस्या का निवारण किया जाए।
- रणजीत सिंह, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन मुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें