फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पुतला जलाकर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। देह शामलात व जुमला मालकान भूमि को लेकर गृहमंत्री अनिल विज की कॉलोनी के बाहर धरने पर बैठे किसान शुक्रवार शाम पांच बजे उठ गए। वीरवार की पूरी रात किसानों ने धरने पर बैठकर गुजारी। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक धरना जारी रहा। जैसे ही पांच बजे धरना समाप्त होने लगा तो किसानों ने जमकर रोष जताया। इतना ही नहीं सरकार का पुतला जलाते हुए किसानों की जमीन हड़पने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के आह्वान पर किसानों ने प्रदेशभर में मंत्रियों के आवास के बाहर वीरवार को धरना दिया था जोकि शुक्रवार शाम पांच बजे तक जारी रहा। उधर, मांग पूरी न होती देख गुरनाम सिंह चढूनी ने एक सितंबर को कुरुक्षेत्र में बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेशभर के किसान हिस्सा लेंगे। चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान मलकीत सिंह का कहना है कि सरकार शामलात व जुमला मालकान की जमीन किसानों से छीनने का काम कर रही है। वे सरकार से कानून बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। किसानों की रात गृहमंत्री आवास के बाहर गुजरी। इस दौरान रातभर पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें