फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च से जताया रोष

विज्ञापन
अंबाला छावनी में गणतंत्र दिवस पर ऊर्जा, परिवहन, श्रम मंत्री विज के आवास पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में रविवार को गणतंत्र दिवस पर अंबाला शहर और अंबाला छावनी में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए रोष प्रदर्शन किया। जहां छावनी में किसानों ने ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज के शास्त्री कॉलोनी स्थित निवास के बाहर प्रदर्शन किया तो वहीं शहर में किसानों ने भाजपा के जिला कार्यालय का एक घंटे तक घेराव किया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे 200 किसान अपने ट्रैक्टर नई अनाज मंडी लेकर पहुंचे। इसके बाद नई अनाज मंडी से मानव चौक से होते हुए सेक्टर 10 के भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय के बाहर इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। किसानों ने कहा कि सरकार उनके आंदोलन को समाप्त करना चाहती है, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वे इसी तरह से अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर किसान यूनियन से गुरमीत सिंह माजरी, नवदीप जलबेड़ा और तेजवीर सिंह सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने लंगर भी लगाया। छावनी में भी किसानों का ट्रैक्टर मार्च मोहड़ा अनाज मंडी से चलकर हरियाणा के परिवहन मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री के आवास पर पहुंचा। ट्रैक्टर मार्च में तकरीबन 50 से अधिक किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर मार्च की अध्यक्षता किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता मंजीत सिंह और बलजीत सिंह दुराना ने की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और बनाए गए कानूनों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें