फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस कार्रवाई का किसानों में रोष, जताया विरोध

विज्ञापन
शंभू क्षेत्र में रेलवे पुल के नीचे जान जो​खिम में डालकर घघ्घर नदी पार करते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शुक्रवार को हुए टकराव के बाद शनिवार को शंभू बॉर्डर पर शांति दिखाई दी। किसान दिल्ली कूच के लिए विचार करते नजर आए। किसानाें ने शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया और सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि सरकार अपने ही देश में अपने ही नागरिकों को आने- जाने की आजादी भी छीनना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ शंभू मोर्चे पर पहले की तुलना में किसानों की संख्या कम दिखाई दी। तीन किलोमीटर तक फैले पड़ाव में कई ट्रालियां और शेड ऐसी हैं जहां पर ताले लटके हुए हैं। इनमें से कुछ किसान बैठक के कारण आगे गए हुए थे, तो वहीं कुछ किसान वापस चले गए हैं। यहां पर खड़ी सैकड़ों ट्राॅलियों के टायर भी अब खराब होने लग गए हैं। बीते 11 महीने से ट्रालियां एक ही स्थान पर खड़ी होने के कारण जर्जर होने लगी हैं।

रोस्टर से पहुंच रहे किसान
किसानों की संख्या कम होने पर किसान नेताओं का कहना है कि किसान जत्थेबंदियां अपने रोस्टर के हिसाब से आ रही हैं। इसके बावजूद मोर्चे पर युवाओं की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन

जोखिम उठाकर अपनों के पास पहुंच रहे लोग
पंजाब के इस हिस्से में आने के लिए लोगाें ने अब घग्गर नदी का सहारा लिया है। नदी के ऊपर बने छोटे से पुल की मदद से ही लोग अपने दो पहिया वाहन गुजार रहे हैं। ऐसे में लोगों को उनसे मिलने के लिए भी जोखिम उठाना पड़ रहा है। यहां पर कार के निकलने का रास्ता नहीं है। वहीं कुछ लोग अंबाला की तरफ से पैदल ही पंजाब सीमा में जाते नजर आए। अंबाला से पंजाब में काफी परिवारों के परिजन रहते हैं। इसलिए उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
11 गांवों में इंटरनेट सेवा बंद
शुक्रवार को हुए टकराव के बाद से ही सरकार ने आस- पास के गांवों में नौ दिसंबर तक इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी है। इससे लोगों को रोजाना के काम करने में भी परेशानी बनी हुई है। अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, लारसा, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांवों में प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इंटरनेट के अभाव में लोगों को ऑनलाइन भुगतान में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें