फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसान यूनियनें रोकेंगी ट्रेनें, तीन दिन धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब की 16 किसान यूनियनों ने तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पंजाब पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

डीजीपी पंजाब ने सभी जिलों के एसपी और डीसी को सतर्कता बरतने को कहा है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के तहत यह प्रदर्शन बठिंडा अंबाला रेल सेक्शन सहित दिल्ली फिरोजपुर सेक्शन, फाजिल्का, जालंधर कैंट, अमृतसर स्थानों पर होगा।
विज्ञापन

धरना स्थल का निर्धारण रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर किया जाएगा। इस कारण दिल्ली से पंजाब और अंबाला से अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है, हालांकि अभी रेलवे की तरफ से किसी भी ट्रेन को रद नहीं किया है। इसका फैसला आंदोलन के आधार पर लिया जाएगा। किसान आंदोलन के लिए आरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें