फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर अन्नदाता, रोड जाम, आधा घंटे फंसा रहा चीन बार्डर की तरफ जा रहा सेना का काफिला

विज्ञापन
farmer protest - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। भारत बंद का असर अंबाला में व्यापक रूप से देखने को मिला। चीन बॉर्डर की तरफ जा रहा सेना के जवानों का काफिला शंभू बॉर्डर पर करीब आधा घंटा फंसा रहा। स्थानीय पुलिस व सेना के जवानों की गुहार के बाद आखिर में गलत दिशा की तरफ से काफिले को रवाना किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सड़कों पर उतरे किसानों ने करीब सात घंटे तक जगह-जगह सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। जबकि शंभू और सद्दोपुर बॉर्डर सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रहा। इसी कारण अंबाला-चंडीगढ़ और अंबाला- अमृतसर नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद रहा। उधर शाहाबाद-साहा हाईवे पर भी किसानों ने जाम लगा दिया। जबकि नारायणगढ़ में शुगर मिल के पास किसानों ने 6 घंटे जाम लगाए रखा। वहीं, छावनी और शहर के बाजारों से सैकड़ों की संख्या में किसानों ने रोष मार्च निकालकर दुकानदारों से अपील कर दुकानों को भी बंद करवाया। हालांकि इस बीच कई जगह किसानों द्वारा जबरन दुकानें बंद करवाने के मामले भी सामने आए। उधर, जाम की स्थिति बनने पर अंबाला छावनी के बाजारों में रोष मार्च के दौरान पंजोखरा गांव के किसान प्रधान भूपिंद्र सिंह को हार्ट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ने पर छावनी के नागरिक अस्पताल से रैफर कर दिया गया। दूसरी तरफ शंभू बॉर्डर पर पंजाब की तरफ से आए किसानों का 12 गायकों ने समर्थन किया और बार्डर पर ही गीत सुनाकर प्रदर्शनकारियों का साथ देते हुए समा बांधा।

farmer protest- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें