नारायणगढ़। हुसैनी के प्रगतिशील किसान सूरजभान को बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए पिंजौर में आयोजित तीन दिवसीय बागवानी मेले में सम्मानित किया गया।
पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें 11,000 की नकद राशि भी दी गई है।
ये जानकारी बागवानी विकास अधिकारी (एचडीओ) शिवानी ने दी उन्होंने बताया कि बागवानी किसान सूरजभान का गांव हुसैनी में बागवानी का तुर्का फार्म हाउस है। वे आईटीआई से सेवानिवृत्त होने के पश्चात बागवानी के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
किसान सूरजभान ने सात एकड़ भूमि पर आम की विभिन्न किस्मों दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, रामकेला और मल्लिका का उन्नत उत्पादन किया है।
किसान सूरजभान ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए उनके लिए गर्व की बात है और उन्हें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। संवाद