अंबाला-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर लालडू स्टेशन के ट्रैक पर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : Ambala
पंजाब के किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए 3 कानूनों के खिलाफ लालडू रेलवे स्टेशन के पास अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया जो काफी देर तक जारी रहा। सुरक्षा कारणों को देखते हुए रेलवे ने आज नई दिल्ली-हरिद्वार-नई दिल्ली जनशताब्दी के संचालन में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन अंबाला छावनी जंक्शन पर रद होगी और यहीं से चलेगी। वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि वीरवार को 5 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द और पार्सल ट्रेन सहित 14 लंबी दूरी की ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है।
------------------
आज रद्द ट्रेन
02053/02054 हरिद्वार-अमृतसर- हरिद्वार जन शताब्दी व 02425/02426 नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस।
-----------------------
बीच रास्ते रद्द ट्रेन
02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल, 02925 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर, 04673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 03307 धनबाद-फिरोजपुर, 00901 बांद्रा-अमृतसर पार्सल स्पेशल व ट्रेन नंबर 02057 नई दिल्ली-ऊना जनशताब्दी को अंबाला जंक्शन पर रद्द किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड को दिल्ली स्टेशन पर रद्द किया जाएगा।
------------------------------
बीच रास्ते संचालित ट्रेन
02904 अमृतसर-मुम्बई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल,02926 अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस, ट्रेन नंबर 03308 फिरोजपुर-धनबाद, 04674 अमृतसर-जयनगर, 00902 जम्मूतवी-बांद्रा पार्सल स्पेशल व ट्रेन नंबर 02058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी को अंबाला जंक्शन से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा।