फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन विवाद में किसान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जमीन विवाद के चलते किसान पर हमला हो गया। साहा थाना पुलिस को दी शिकायत में चुडियाली गांव निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी खेतीबाड़ी की जमीन रकबा संभालखा गांव में पड़ती है। जमीन के साथ मंदीप सिंह की जमीन लगती है। जो कि 5/6 दिन पहले मेरी व मंदीप की जमीन की पैमाइश हुई थी। जिसमें पंचायत में यह शर्त रखी गई कि जिस भी पक्ष ने जमीन दबा रखी होगी वहीं पक्ष पैमाइश का खर्चा करेगा। 30 मई की सुबह अपने खेत में जीरी कि पौध को पानी लगा रहा था कि मंदीप व उसका लड़का अपने खेत में कटिली तार को क्रॉस करके अपने- अपने हाथों में डंडा व गडांसी लेकर आ गए और हमला कर दिया। पुलिस ने मंदीप सिंह व उसके लड़के पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

आज इन क्षेत्रों में लगेंगे बिजली कट
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-एक सहित कई कॉलोनियों में बुधवार को बिजली बाधित रहेगी। बिजली प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह 7 से 11 बजे तक 11 केवी सिविल लाइन फीडर व 11 केवी सेंट्रल जेल फीडर की सप्लाई बंद रहेगी, क्योंकि सुल्तानपुर फीडर के विभाजन के लिए केबल डालने का काम किया जाएगा। इसी वजह से सेंट्रल जेल अंबाला, सेक्टर-एक, जसमीत नगर, मथुरा नगरी, जवाहर नगर, कबीर नगर, विवेक विहार, न्यू विवेक विहार और डीसी रेजिडेंस के एरिया की सप्लाई सुबह करीब 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें