अंबाला। गणेश चतुर्थी पर दस दिन बाद गणपति बप्पा को विदाई दी गई और गणपति विसर्जन के दौरान अंबाला में जनसुई हेड नहर व हरिद्वार में विसर्जन करने को लेकर नहर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। लोगों ने गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। घरों से लेकर पंडालों में भक्तों ने पूजा कर 10 दिन बाद वीरवार गणपति बाबा का विसर्जन किया गया।
छावनी के पल्लेदार मोहल्ला में कृष्ण लीला क्लब द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव के दौरान वीरवार को शहर के जनसुई हेड स्थित नहर में गणपति बप्पा का धूम धाम से विसर्जन किया। इस दौरान प्रधान नीटू अरोड़ा ने बताया कि आज ग्यारहवां दिन है और उन्होंने विसर्जन किया है। इस अवसर पर संदीप खन्ना, विक्की नागपाल, गगन कालरा, कमल मक्कड़, रवि कालड़ा, मानिक अरोड़ा और काफी संख्या में लोग शामिल थे।
शहजादपुर। महर्षि दयानंद स्कूल बड़ी बस्सी में गणेश विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी। स्कूल में बच्चों ने गणपति बप्पा का विसर्जन किया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने बच्चों को भगवान श्री गणेश के अद्भुत व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार स्थित पप्पू पतंग वाला चौक पर सबका श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पंडित अजय नारायण ने बताया कि रोजाना सुबह शाम गणपति की आरती की गई तथा बप्पा को लड्डू को भोग लगाया गया। वीरवार को सबका श्री गणेश मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा विधिविधान के साथ हरिद्वार में बिरला घाट पर भगवान श्री गणेश का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर कुलभूषण मित्तल, मुकुल गुप्ता, तरुण मित्तल, अनु यादव, अंकुर बंसल, प्रमोद अग्रवाल, चमन लाल मित्तल व अन्य मौजूद रहे।