फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नकली कॉस्मेटिक बनाने वाला फरार, तलाश जारी

विज्ञापन
महेश नगर के गोल्डन पार्क के मकान के बाहर खड़ी सीआईए की टीम व दिल्ली से कंपनी की तरफ से आए अ​धिक
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के गोल्डन पार्क के मकान से कॉस्मेटिक का नकली सामान मिलने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक प्रदीप गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि सीआईए-2 और दिल्ली से कंपनी की ओर से भेजी गई एजेंसी के अधिकारियों ने मकान में दबिश दी तो मौके से फरार हो गया था। महेश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रदीप गर्ग अपने साथियों के साथ मिलकर अपने मकान में कॉस्मेटिक सामान पर नकली रैपर लगाकर और कंपनी का असली पता अंकित करता था जिससे देखने पर असल लगे और मोटा मुनाफा कमा सके।
विज्ञापन


पकड़ी गई थी 20 फेयर एंड लवली की पेटियां

दिल्ली से कंपनी की ओर से भेजी गई एजेंसी के अधिकारियों में जांच प्रबंधक राजेश कुमार का कहना था कि मकान में पुलिस संग दबिश देकर माल बरामद किया गया था। घर के बाहर खड़ी कार से 20 पेटियों में नकली फेयर एंड लवली की क्रीम थी। एक पेटी में 36 क्रीम थी। घर से भी कुछ दूसरी कंपनी की क्रीम आदि सामान भी मिला है और उसके भी सैंपल लेकर पुलिस को सौंप दिए हैं।
आरोपी के आलीशान घर को देखकर दंग रह गई थी टीम

जैसे ही टीम दबिश देने के लिए पहुंची तो आलीशान घर को देखकर दंग रह गई। टीम भीतर गई तो कुछ सामान मिला और बाहर खड़ी गाड़ी से पेटियां। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। घर में सीसीटीवी लगे हुए थे। दिल्ली से कंपनी की तरफ से आए अधिकारियों ने घर का कोना-कोना खंगाल दिया था। आरोपी प्रदीप गर्ग पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत गुलिया, डीएसपी, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें