फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भगवा रंग में तब्दील होकर अंबाला पहुंची चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ से अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20978 का स्वरुप बदल गया है। अब यह भगवा रंग में तब्दील हो गई है। वीरवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर आई नई वंदे भारत को देखकर यात्री स्तब्ध रह गए और उन्होंने ट्रेन के नए स्वरुप को देखकर खुशी जाहिर की और फिर वो ट्रेन में सवार हो गए। इस दौरान ट्रेन में तैनात टीटीई भी राजस्थानी वेषभूषा में सिर पर पगड़ी पहने नजर आए। हालांकि उन्होंने इसे रेलवे की तरफ से निर्धारित पगड़ी नहीं बल्कि अपने राजस्थान की पहचान बताया। लगभग 2 मिनट के ठहराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ रवाना हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मार्च माह में जब चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत का संचालन शुरू हुआ था तो इसका रंग सफेद व नीला था जोकि पहले से नई दिल्ली से कटरा के बीच चल रही वंदे भारत की तर्ज पर था। ट्रेन नंबर 20978 व 77 चंडीगढ़-अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत का संचालन 14 मार्च को शुरू हुआ था। चंडीगढ़ से अजमेर की तरफ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव प्लेटफार्म 1 पर और अजमेर से चंडीगढ़ जाने वाली वंदे भारत का ठहराव प्लेटफार्म 7 पर दिया गया है। अजमेर से ट्रेन नंबर 20977 सुबह 6.20 बजे रवाना होकर दोपहर 2.03 बजे अंबाला कैंट और 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है और वापसी में ट्रेन नंबर 20978 दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर 3.55 बजे अंबाला कैंट और रात 11.55 बजे अजमेर पहुंचती है। रास्ते में ट्रेन का ठहराव जयपुर, अलवर, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट व अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में हो रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें