फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वास्थ्य विभाग का CRS पोर्टल को हैक कर बनाए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Thu, 16 Mar 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

किसी के पते गुरुग्राम के दिखाए हैं तो किसी के पंजाब के पते दिखाए हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किस प्रकार से पोर्टल हैक किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के आंबला शहर के पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) नूरपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां स्वास्थ्य विभाग के सीआरएस पोर्टल को ही हैकरों ने हैक कर लिया और फर्जी प्रमाण पत्र बना दिए। इस मामले कोे लेकर पीएचसी प्रभारी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

खास बात है कि पीएचसी प्रभारी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि उन्हें पांच ऐसे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिले हैं जिन्हें पीएचसी द्वारा जारी ही नहीं किया। पूर्व में इस मामले को लेकर शिकायत दी गई थी। मगर इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने रिकार्ड तलब किया और जांच कर अब केस दर्ज किया गया है।

 

जिन पांच बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए उनमें मनजीत कौर, फनीश कटारिया, समृद्धि अहूजा, सोफिया राना आदि शामिल हैं। इसमें किसी के पते गुरुग्राम के दिखाए हैं तो किसी के पते पंजाब में दिखाए हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किस प्रकार से पोर्टल हैक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें