YouTube बनाने की तैयारी में Facebook
- फोटो : SOCIAL MEDIA
अपनी तलाकशुदा बीवी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर दूसरों को अभद्र मैसेज भेजने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद था, जिसके चलते उसका तलाक हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसके तलाकशुदा पति ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया और उसी का फोटो भी लगा दिया। इसके बाद उसके नाम से अन्य लोगों को अभद्र मैसेज भी भेजने शुरू किए। इसकी जानकारी उसे लगी, तो महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कालका से काबू किया गया। पुलिस ने यह फेसबुक अकाउंट ब्लाक कर करवा दिया है, जबकि आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।