फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड की अस्मत लूटी, काबू

Thu, 20 Feb 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक फ्रेंड बने महाराष्ट्र के केमिकल इंजीनियर को कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक विवाहिता से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुजरात के जामनगर में देश की नामी कंपनी में अधिकारी आरोपी स्वनिल नारायण जाघव मूलरूप से महाराष्ट्र के उटूर (पुणे) का निवासी है।
विज्ञापन


जाघव के खिलाफ महिला दुराचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप था कि फेसबुक पर उसकी जान-पहचान हुई और उसके बाद तीन साल तक मिलना-जुलना चलता रहा।

महिला के मुताबिक आरोपी कई बार कुरुक्षेत्र उससे मिलने आया और इस दौरान उसने जीवन साथी बनाने का वादा कर उसके साथ दुराचार किया।

पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसके पति पिछले कई वर्षों से कोमा में होने के कारण बेड पर हैं। इस महिला ने पिछले दिनों केयू थाना में जामनगर गुजरात की एक निजी कंपनी के अधिकारी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज होते ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का वीरवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


23 फरवरी को आरोपी की शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले गत सप्ताह उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण गिरफ्तारी हो गई।

शिकायतकर्ता को भी केमिकल इंजीनियर जाघव ने जीवन साथी बनाने का वादा किया था, लेकिन पिछले कुछ समय से परिवार के कहने पर ही शादी करने की बात कह रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें