फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 275 मरीजों की आंखों का हुआ उपचार,

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। श्री जय सियाराम सोसायटी द्वारा रविवार को प्रथम निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय श्री रघुनाथ मंदिर धर्मशाला में आयोजित किए गए इस शिविर का उद्घाटन नगरपालिका के चेयरमैन श्रवण कुमार ने किया। इस शिविर में 275 नेत्र रोगियों के नेत्रों की जांच प्रमुख नेत्र चिकित्सक कपिल वोहरा द्वारा की गई। सोसायटी के प्रधान निर्मल गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में जांच करवाने वाले नेत्र रोगियों को सोसायटी की ओर से निशुल्क दवाईयां भी दी गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 275 रोगियों में से 80 लोगों की आंखें ऑप्रेशन योग्य पाई गई। जिनका प्रधानमंत्री आयुष्मान स्कीम के तहत ऑप्रेशन करवाया जाएगा। इस अवसर पर सोसायटी के संरक्षक मास्टर ओमप्रकाश पाल, उपप्रधान एवं पार्षद प्रवीन नामदेव, पूर्व पार्षद प्रवीन कपूर सहित सोसायटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें