फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुखभंजनी चैरिटेबल पॉलिक्लीनिक में आंखों की ओपीडी शुरू

Sat, 11 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी में श्री हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी द्वारा शुरु की गई नेत्र ओपीडी में मौजूद गणमान् - फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी द्वारा नाहन हाउस में दुखभंजनी चैरिटेबल पॉलिक्लीनिक में शुक्रवार को आंखों की ओपीडी शुरु की गई। पूर्व एचएसजीएमसी कार्यकारी सदस्य व श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी के प्रधान टीपी सिंह ने बताया कि संगत की मांग को देखते हुए पॉलिक्लीनिक में संजीवनी अस्पताल के सहयोग से आंखों की ओपीडी शुरू की गई है। 10 अक्तूबर को सुबह 9 से 11 बजे तक पॉलिक्लीनिक में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की कृपा से श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ करवाए गए, तत्पश्चात अरदास की गई और हुक्मनामा लेकर आंखों की ओपीडी शुरू कराई गई। इस मौके पर भाजपा नेता रितेश गोयल, पूर्व एचएसजीएमसी उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी के चेयरमैन मनजीत सिंह बब्बू, डॉ. ओपी आर्या पूर्व सीएमओ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोसायटी की तरफ से एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई ताकि वह अपनी आजीविका चला सके।
विज्ञापन


बड़े स्तर पर मनाया जाएगा शहीदी दिवस
टीपी सिंह ने बताया कि इस साल श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350 वां शहीदी पर्व पूरी श्रद्धा के साथ बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी व श्री गुरु तेग बहादुर सेवा सोसायटी, हरियाणा सिंह गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सहयोग से इस समागम को बड़े स्तर पर मनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9 और 10 नवंबर को गुरबाणी कंठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसका सारा प्रबंध सतिंदरपाल सिंह बंटी और प्रीतम सिंह की देखरेख में होगा। प्रतियोगिता में 1500 से ज्यादा बच्चे भाग लेंगे और विजेता बच्चों को इलेक्ट्रिक स्कूटी, टीवी जैसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, वहीं हर महीने एक सुखमनी साहिब पाठ की सेवा की जाएगी या फिर जो भी अपने घर में पाठ करवाना चाहेगा, वहां पाठ किया जाएगा। इस सेवा में कुलदीप सिंह पाहवा, शरनजीत सिंह, मनजीत सिंह बब्बू, हरभजन सिंह, बीएम सिंह सहित सोसाइटी के सभी सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें