संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए उल्लास के अंतर्गत आयोजित कराई गई परीक्षा का परिणाम विभाग ने तैयार किया है। 15 वर्ष से ऊपर के निरक्षर लोगों ने परीक्षा दी थी।
परीक्षा में पति-पत्नी, सास-बहू सहित 90 वर्ष तक के बुजुर्ग भी शामिल हुए थे। उल्लास कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा जिले में तीन बार कराई गई थी। इन तीनों परीक्षाओं की बात करें तो जिले में 20890 लर्नर्स पंजीकृत हुए थे जिनमें से 16575 ने दी थी और 15686 निरक्षरों ने परीक्षा पास की है। यह परीक्षाएं जिला उल्लास समन्वयक कृष्ण पुनिया की देखरेख में कराई गई थी।
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के अंतर्गत जिले में सितंबर माह में कराई गई परीक्षा का परिणाम विभाग की ओर से बनाया गया। इस परीक्षा में 4916 में से 4797 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में 15 वर्ष से ऊपर के लोगों ने परीक्षा दी थी। वहीं, बीते मार्च में 4872 में से 4685 और 22 सितंबर 2024 में 6787 में से 6204 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इन तीनों परीक्षाओं में 20890 लर्नर्स पंजीकृत हुए और 15686 लर्नर्स ने सफलता पाई है।