फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों में किया विस्तार

Sat, 28 Mar 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि को जून के अंत तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से बिहार और राजस्थान के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक आधार पर चलेंगी
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर और 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर अब जून 2026 तक चलेंगी। ट्रेन नंबर 04731 प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। अब यह 5 अप्रैल से 28 जून 2026 तक कुल 13 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसी प्रकार 04732 वापसी में प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से चलेगी। इसका विस्तार 7 अप्रैल से 30 जून 2026 तक के लिए किया गया है।
समय सारणी पर एक नजर
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। श्रीगंगानगर से ट्रेन रविवार दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर सोमवार रात 11:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में समस्तीपुर से ट्रेन मंगलवार रात 12:45 बजे रवाना होकर बुधवार दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर छपरा ग्रामीण, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। छपरा ग्रामीण और श्रीगंगानगर के बीच समय सारणी में कोई बदलाव नहीं है। संवाद
विज्ञापन

वर्जन
गर्मियों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के विस्तार का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क विभाग, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें