फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पाइथन की समझाई व्यावहारिक भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स के संबंध में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटी कंपनियों और कॉर्पोरेट सेक्टर में पाइथन की व्यावहारिक भूमिका की जानकारी दी गई। इस व्याख्यान की रिसोर्स पर्सन इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की सहायक प्राध्यापक गरिमा रहीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पाइथन एक अत्यंत लोकप्रिय, सरल और शक्तिशाली प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका उपयोग आईटी कंपनियों और कॉर्पोरेट सेक्टर में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उन्होंने डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, वेब डेवलपमेंट, ऑटोमेशन और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में पाइथन की भूमिका को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें