फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते एक्सईएन समेत दो काबू

Thu, 14 Nov 2013 04:12 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार की पेमेंट जारी करने के एवज में रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को विजिलेंस टीम ने बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यही नहीं कार्यकारी अभियंता के साथ उनका सहायक भी टीम के हत्थे चढ़ा है। नारायणगढ़ के  ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की है। बुधवार शाम विजीलेंस के हत्थे चढ़े दोनों कर्मचारियों को विजीलेंस अंबाला ले गई।

जनस्वास्थ्य विभाग के ठीकेदार अशोक गुप्ता की 6 लाख रुपये की पेमेंट पिछले काफी दिनों से अटकी हुई थी। बताया जाता है कि विभाग के कार्यकारी अभियंता पेमेंट जारी करने के नाम पर मोटी रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ठेकेदार अशोक गुप्ता ने कार्यकारी अभियंता शिव राज सिंह व उसके सहायक बंगाली सिंह के साथ पेमेंट जारी करवाने को लेकर मांगी जा रही रिश्वत की सेटेलमेंट 25 हजार रुपये में कर ली और इसकी शिकायत विजिलेंस को दे दी।

अशोक गुप्ता द्वारा दी गई शिकायत पर विजिलेंस टीम ने बुधवार को ट्रैप लगाया। बराड़ा के बीडीपीओ राजन सिंगला
को बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया, जिसके बाद विजिलेंस की टीम जिसका नेतृत्व निरीक्षक राजिंद्र शर्मा कर रहे थे, ने बुधवार की शाम अशोक गुप्ता को रिश्वत के  पंद्रह हजार रुपये देकर कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में भेजा।
विज्ञापन


ठेकेदार अशोक गुप्ता की इंतजार कर रहे कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह चौहान व सहायक बंगाली सिंह ने जैसे ही रिश्वत की रकम पकड़ी टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें