फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल की उम्र ने नृत्य में बनाई पहचान, वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं दीक्षा , अब दे रही हैं नृत्य का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कत्थक नृत्य में सिटी की दीक्षा मक्कड़ ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। उसने जिस स्कूल से शिक्षा ग्रहण की अब महज 21 साल की उम्र में उसी में शिक्षक बनकर बच्चों को नृत्य सिखा रही हैं। नृत्य के क्षेत्र में दीक्षा की कामयाबी का सफर 2011 से शुरू हुआ था। जेसीआई अंबाला सेंट्रल की ओर से एक नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

दीक्षा ने इसमें पहला स्थान हासिल किया था। इसी साल एकल शास्त्रीय नृत्य में सभी को पछाड़कर बाजी मारी थी। साथ ही कत्थक में जूनियर डिप्लोमा किया। 2012 में देश की पहली आईपीएस किरण बेदी ने दीक्षा को वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया। सफर यहीं नहीं थमा बल्कि राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर में दीक्षा ने पहला स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया था। 2012 में खेल एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बाजी मारी। 2013 में दीक्षा ने कत्थक में सीनियर डिप्लोमा हासिल किया।
2014 में मिली अध्यापक की पदवी
दीक्षा ने बताया कि राज्य के खेल एवं संस्कृति विभाग की ओर से 2014 में आयोजित 90 महिलाओं व लड़कियों की कार्यशाला में उसे ट्रेनिंग देने का मौका मिला। यहीं से उसे छात्रा से अध्यापिका की पदवी मिली। इसके बाद 2015 में राज्य स्तरीय शास्त्रीय विधा में दीक्षा को तीसरा स्थान मिला। 2016 में दीक्षा ने नृत्य विषय में प्रभाकर की डिग्री ली। साथ ही 12वीं कक्षा की नॉन मेडिकल परीक्षा में 89 फीसदी अंकों के साथ दीक्षा ने संगीत विषय में 100 फीसदी अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया। 2017 में रोटरी इंटरनेशनल ने युवा नृत्यांगना को यंग अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया। 2018 में दीक्षा को पंजाब यूनिवर्सिटी के केजीसीजी कॉलेज की एनएसएस यूनिट में हिस्सेदारी की वजह से सर्वश्रेष्ठ यूनिट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

फिर नृत्य शिक्षक के तौर पर शुरू हुई नई पारी
2018 में उसे यूथ फेस्टिवल के साथ दूसरी प्रतियोगिताओं में कामयाबी मिली। फिर 2019 में कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेशभर से चुनी गई। यहां उसने नुपुर डांस में अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद दीक्षा ने जिस स्कूल से शिक्षा हासिल की उसी में नृत्य शिक्षक के तौर पर उसका चयन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें