साहा। तनेजा पब्लिक स्कूल की अमेचर कराटे एसोसिएशन ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले से लगभग विभिन्न स्कूलों से 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें तनेजा पब्लिक स्कूल से 29 खिलाड़ियों में से दीपशिखा, तमन्ना, धीरेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार मन्नत, यशिका, यशप्रीत, प्राची, पारस, महक शर्मा ने रजत पदक, समर परताप, रिद्धिमा, गरिमा जॉली, मानसी जॉली, कार्तिक, खुशप्रीत ने कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अब यह प्रतिभागी कुरुक्षेत्र में 4 से 6 अगस्त के बीच होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्राचार्य अरुण गोयल ने एसोसिएशन के चेयरमैन रिंकू कश्यप, नरेंदर कुमार सचिव, सतीश कुमार अध्यक्ष व राहुल सोढ़ी का धन्यवाद किया। साथ ही कोच संदीप कुमार व अनिकेत कुमार को बधाई दी।