फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी नदी में खोदाई का काम शुरू, नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मानसून से पहले टांगरी नदी की खाेदाई शुरू हो गई है। टांगरी नदी को आठ से दस फीट तक खोदकर गहरा किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग की तरफ से तीन जेसीबी मशीनों सहित आठ टिप्पर लगाए हैं।
विज्ञापन

टांगरी नदी से निकली मिट्टी को नेशनल हाईवे अपनी परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल कर रही है। टांगरी नदी की खाेदाई शुरू होने से आसपास बसी कॉलोनी के वासियों से राहत की सांस ली है। उन्हें उम्मीद है कि पिछले वर्ष की भांति उन्हें इस वर्ष जलभराव और बाढ़ की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
तटबंध भी होगा तैयार
टांगरी की खाेदाई के साथ ही किनारों के तटबंध को पक्का करने का काम भी शुरु किया जाएगा। इसे लेकर भी जल्द की कार्रवाई शुरु हो जाएगी। वहीं चंदपुरा से लेकर टांगरी पुल तक लगभग डेढ़ एकड़ जमीन के अधिग्रहण को लेकर भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस टुकड़े के मिलने से चंदपुरा पुल से लेकर टांगरी नदी के पुल तक दोनों किनारे के तटबंध पक्का हो जाएंगे और फिर टांगरी नदी का पानी रिहायशी क्षेत्रों में नहीं घुस पाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारी रख रहे नजर
मानसून से पहले टांगरी नदी से पानी की निकासी सुचारु ढंग से हो सके। इसके लिए नगर परिषद की टीम भी लगातार नजर बनाए हुए है। पिछले दिनों कार्य संभालते ही नगर परिषद की अध्यक्ष ने टांगरी नदी किनारे बसे वार्ड के पार्षदों से इस संबंध में मंत्रणा की थी। इसके बाद सिंचाई विभाग से भी विचार-विमर्श किया गया था, जिससे कि टांगरी नदी की खाेदाई और तटबंध को पक्का करने का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
लोगों ने देख चुके तबाही
अंबाला में 10 जुलाई 2023 का वो खौफनाक मंजर आज भी लोगों को डराता है। जब टांगरी नदी ने आसपास की कॉलोनियों में तबाही मचाई थी। पूरे खेत-खलिहान और आसपास के घर पानी में डूब गए थे। दुकानें जलमग्न हो गई थीं। लोगों को घरों की छत पर डेरा डालना पड़ा था। इस दौरान स्थानीय लोगों का लाखों रुपये का सामान भी खराब हो गया था।
वर्जन
टांगरी नदी में खाेदाई और किनारों के तटबंध को लेकर सिंचाई विभाग से विस्तृत मंत्रणा की गई है। इसके बाद टांगरी नदी में खाेदाई का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वर्ण कौर, अध्यक्ष नप सदर अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें