फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे अंबाला के पूर्व सैनिक

Sat, 13 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जंतर-मंतर पर वन रैंक, वन पेंशन को लेकर चल रहे पूर्व सैनिकों के संघर्ष और भूख हड़ताल में शिरकत करने शुक्रवार को अंबाला के पूर्व सैनिकों की टीम अंबाला एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अत्तर सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची। वहां पूर्व सैनिकों ने भूख हड़ताल में भाग लिया और इस मांग को बुलंद किया।
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए अंबाला प्रधान ने कहा कि सरकार ने पूर्व सैनिकों को संघर्ष करने के बाद ओआरओपी देने का वादा किया था। जिससे बाद पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर थी, लेकिन सरकार ने ओआरओपी को अधूरी तरह से लागू किया। पूर्व सैनिकों की कमेटी ने सरकार को बार-बार ओआरओपी पूरी तरह से लागू करने की अपील की। मगर सरकार पूर्व सैनिकों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जिससे पूर्व सैनिकों में रोष की स्थिति बढ़ती जा रही है। इस मौके पर खुशबीर दत्त, जेपी मेहता, बब्बू राम, कर्नल अमरजीत सिंह, धर्मपाल बोह, बाबू सिंह, सतीश सूद, कुलदीप सिंह, कैप्टन कर्मचंद मेहरा, इंद्रजीत अंटाल सहित अन्य ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें