फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में समागम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। समागम में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत कर गुरु चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की अरदास की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कथावाचकों ने गुरु के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता की सेवा के संदेश पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें