फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल में कॉमर्स व मेडिकल संकाय न होने पर भी बच्चों को दिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कड़ासन में कॉमर्स व मेडिकल संकाय न होने पर भी 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इनमें दाखिला देने का मामला सामने आया है। ऐसी शिकायत उपायुक्त से भी की गई है।
विज्ञापन

अभिभावक रामकरण ने बताया कि उनका बेटा स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में कॉमर्स व मेडिकल संकाय नहीं है, मगर उनके बेटे को कॉमर्स में दाखिला दे दिया गया। स्कूल में ऐसे कई बच्चे एमआईएस पोर्टल पर शो नहीं हो रहे हैं। उपायुक्त से शिकायत के बाद बच्चों की परीक्षा तो करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, अभिभावकों के साथ पहुंचे अधिवक्ता हर्ष साहनी ने बताया कि स्कूल की ओर से करीब 15 से 16 बच्चों को बीते मार्च में कॉमर्स व मेडिकल संकाय में दाखिला दिया गया था, लेकिन स्कूल की ओर से यह नहीं बताया गया कि स्कूल में कॉमर्स व मेडिकल है या नहीं। जब परीक्षा का समय आ गया तो इस बारे में पता चला। अभिभावकों को इसी फरवरी माह के शुरूआत में पता चला था। वह उपायुक्त से मिले थे। इसके बाद विद्यार्थियों की दूसरे स्कूल में परीक्षा करवाई जा रही हैं। उपायुक्त ने डीईओ को भी इस मामले में निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों को कोई समस्या न आए। अधिवक्ता ने कहा कि अगर मामले में कोई कार्रवाई न हुई तो वह हाइकोर्ट में रिट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें