फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सात महीने बाद भी नहीं बनी इलेक्ट्रिक बसों की कार्यशाला

Tue, 08 Jul 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनने वाली कार्यशाला अभी कागजों तक सिमटी है। इस कार्यशाला की योजना को फंड का इंतजार है। अंबाला सिटी बस स्टैंड के पास जहां पर दो कनाल जगह पर यह कार्यशाला बनाई जानी है। अभी इस जगह पर दलदल है। इस कार्यशाला के लिए डीआइएमटीएस कंपनी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके का मुआयना कर चुके हैं। रोडवेज के अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र की रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

जिले में इलेक्ट्रिक बसों को संचालन करते हुए करीब सात महीने का समय हो गया है। रोडवेज विभाग की ओर से इन इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला कैंट-अंबाला सिटी, बराडा, यमुनानगर, जीरकपुर और पंचकूला मार्ग पर चलाया जा रहा है। इन बसों में अगर कोई भी खराबी आती है तो इन्हें रोडवेज की वर्कशाप में ले जाकर मरम्मत का कार्य किया जाता है। इसके अलावा सिटी बस अड्डे पर ही रात के समय इन बसों की वाशिंग की जाती है। अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों के आगमन से पहले सिटी बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग स्टेशन और कार्यशाला बनाई जानी थी। चार्जिंग स्टेशन तो दो बना दिए। लेकिन कार्यशाला अभी तक नहीं बनी।
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज की ओर से कार्यशाला के लिए जगह दिखाई गई थी उस जगह की दृश्यता चैक करवाई गई थी। इसकी रिपोर्ट हमारे मुख्यालय से रोडवेज को भेजी जा चुकी है।
रितेश अग्रवाल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें