फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पानी से जलने वाले दीया से भी घरों में फैलेगा प्रकाश

Thu, 16 Oct 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के बाजारों में कैंडल स्टैंड की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। दीपावली को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। दुकानदार भी दिवाली को खास बनाने के लिए घर को सजाने से लेकर पानी से जलने वाले दीया
समेत कई उत्पाद के जरिये उपभोक्ताओं को लुभा रहे हैं। बाजारों में एंटीक मेटल, मोती, गोल्डन और कमल के फूल की आकृति वाले कैंडल और दीप स्टैंड आए हुए है। यह कैंडल स्टैंड रंग बिरंगे और विभिन्न डिजाइन में आए हुए हैं। दीपावली पर यह दीप और कैंडल स्टैंड लोगों के घरों की शोभा को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

बाजार में लोग दुकानों पर इन कैंडल स्टैंड की खरीदारी कर रहे हैं। यह कैंडल स्टैंड 200 से लेकर 1400 रुपये में मिल रहे हैं। इसके साथ ही दुकानों पर पानी से चलने वाला दीया और स्वास्तिक के आकार में पानी से चलने वाले दीया भी लोग खरीद रहे हैं। दुकानदार विकास ने बताया कि दीपावली पर विभिन्न तरह की सजावटी चीजें हुई हैं और लोग इन्हें खरीद रहे हैं। उनके पास पानी से जलने वाले दीये आए हुए हैं। यह ग्राहक पानी वाले दीये की मांग कर रहे हैं। यह प्लास्टिक का दीया है। इस दीया में बल्ब और छोटी बैटरी लगी हुई है। जैसे ही इस दीया में पानी डालते हैं तो इसमें लगा बल्ब जलने लगता है। उनके पास यह दीया 12 रुपये से लेकर 180 रुपये में मिल रहा है।
इन बाजारों से खरीद सकते हैं सजावट का सामान


दुकानदार नवनीत बताते हैं। इस दीपावली पर छावनी में सदर बाजार, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, हलवाई बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, कच्चा बाजार सहित अन्य बाजार सजे हुए हैं। बाजारों में सजावट से लेकर अन्य प्रकार के सामान आए हुए हैं। इसके साथ ही मार्केट में विभिन्न तरह के कैंडल स्टैंड आए हुए हैं यह कैंडल स्टैंड बहुत सुंदर और भारी हैं जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। उनकी दुकान पर एंटीक मेटल कैंडल स्टैंड, कमल के फूल की आकृति में बाउल स्टैंड, एंटीक मेडल में गोल्डन रिंग में गोल्डन फूल लगा स्टैंड, रंगोली के आकार का गोल्डन और सिल्वर रंग का कैंडल स्टैंड जिसमें पांच गोल्डन पांच सिल्वर और एक बीच में एक बडे़ कमल के फूल में लगा दीप स्टैंड, कमल के फूल के फूल की आकृति में लाल और गुलाबी रंग में गोल्डन स्टैंड, मोती लगा बॉक्स वाला कैंडल स्टैंड, इसी तरह रंगोली की तर्ज पर गोल्डन और डायमंड लगे स्टैंड लोगों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के बाजारों में कैंडल स्टैंड की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : संवाद

अंबाला छावनी के बाजारों में कैंडल स्टैंड की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें