इस खबर के वर्जन में संशोधन हुआ है इसे लगाएं
----------------------------
कैसे होगी सक्षम वृद्घि : परीक्षा से एक दिन पहले ही वाट्सएप ग्रुपों में जारी कर दी चार पेपरों की आंसर-की
-18 से शुरू हुई थी सक्षम वृद्घि की परीक्षाएं, पहले ही दिन पेपर बंटने के बाद रद्द करनी पड़ी थी परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। प्रदेश में लगातार गिर रहे सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार नया एक्सपेरीमेंट शुरू किया। योजना के तहत अंबाला, करनाल और नूंह तीन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सक्षम वृद्घि की परीक्षाएं ली जानी थी। 9वीं के लिए यह योजना बनाई गई। योजना के तहत 18 से 21 तक हिंदी, इंग्लिश, साइंस और गणित की परीक्षा ली जानी थी। लेकिन शिक्षा विभाग ने परीक्षा शुरू होने की तय तारीख से एक दिन पहले ही चार पेपरों की आंसर की जारी कर दी। वह भी शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में। ऐसे में सवाल उठता है कि जब आंसर-की ही परीक्षा से पहले जारी कर दी गई तो परीक्षा का क्या मतलब। पहले ही आंसर-की जारी होने से परीक्षा की पवित्रता की उम्मीद नहीं की जा सकती।
----------------
प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाएं बंटने के बावजूद हुई थी रद्द
18 नवंबर को जब सुबह विद्यार्थी परीक्षा में बैठे तो प्रश्न-उत्तर पुस्तिका थमा दी गई। बच्चों ने पेपर पढ़ लिया इसके बाद उन्हें कह दिया गया कि यह पेपर अब 22 को होगा। इस तरह पहले ही दिन पेपर लीक हो गया। ऐसे में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई यह योजना शिक्षा विभाग के लिए मजाक बन गई।
------------------------
सक्षम वृद्घि मूूल्यांकन परीक्षाएं नहीं हैं यह तो बस बैंच मार्किंग के लिए हैं। इसीलिए परीक्षा की पवित्रता जैसी बात नहीं है। हमारी सही परीक्षाएं तो अब 25 नवंबर से शुरू होंगी।
नंद किशोर वर्मा, सह निदेशक शिक्षा विभाग