फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आधा घंटा पहले प्लेटफाॅर्म पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनार​क्षित टिकट घर के नजदीक तैनात कर्मचारी को निर्देश देते आरपीएफ प - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन के आने से आधा घंटा पहले ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा जिससे भीड़भाड़ की स्थिति न बने। जिन यात्रियों की ट्रेन आने में तीन से चार घंटे का समय होगा। उन्हें रेलवे परिसर में ही इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

यह तैयारी अंबाला रेल मंडल की ओर से होली पर्व के लिए की गई है। इस बार डीआरएम के निर्देश पर रेलवे ने अंबाला कैंट स्टेशन पर अभूतपूर्व प्रबंध किए हैं।
रेलवे परिसर में यात्रियों के विश्राम के लिए टैंट लगाया गया है जबकि रेलवे परिसर में अनधिकृत वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेड्स भी लगा दिए हैं।  अनारक्षित टिकट घर के पास भी एक रास्ते को प्रवेश द्वार बनाया गया है जबकि दूसरे रास्ते को निकासी द्वार। इसी प्रकार स्टेशन के पूछताछ केंद्र के पास मुख्य द्वार पर भी बैरिकेड्स लगाए हैं। यहां भी दोनों दरवाजों पर आगमन और निकासी का प्रबंध किया गया है।
टिकट के साथ मिलेगा प्रवेश ः रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए वीरवार को एक विशेष बैठक अंबाला मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने की। इस दौरान रेलवे के अलग-अलग विभागों के अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी ने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आंकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर अब बिना टिकट यात्री प्लेटफार्म में नहीं घुस पाएंगे। रेलवे परिसर में बनाए गए आगमन द्वार के पास आरपीएफ के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये कर्मचारी रेलवे टिकट देखने के बाद ही यात्री को प्लेटफार्म तक जाने की अनुमति प्रदान करेंगे।
तैनात रहेंगे कर्मी ःरेलवे परिसर के अलावा रेलवे कॉलोनी और रेलवे यार्ड से स्टेशन की तरफ आने वाले रास्तों पर भी आरपीएफ सहित वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे जोकि यात्रियों के सामान की जांच के अलावा अधिकृत रेल टिकट की जांच करेंगे।
कर्मियों की छुट्टियां रद्द ः आरपीएफ प्रभारी ने वीरवार को व्यवस्थाओं का आंकलन करते हुए बताया कि होली को लेकर सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर तैनात होने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के नजदीक तैनात कर्मचारी को निर्देश देते आरपीएफ प- फोटो : Samvad

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के नजदीक तैनात कर्मचारी को निर्देश देते आरपीएफ प- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें