फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच करवाना सुनिश्चित करें : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक की। उन्होंने बैठक में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, टीबी मुक्त अभियान के साथ-साथ अन्य विषयों की समीक्षा की।
अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली आशा वर्कर, एएनएम और अन्य को कहा कि वह समय-समय पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करवाना सुनिश्चित करें ताकि यदि किसी गर्भवती महिला को कोई बीमारी है तो उसका समय रहते इलाज करवाते हुए महिला की जान सुरक्षित की जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम महिला एवं उसके बच्चे की जिंदगी को भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से आए उप सिविल सर्जन डाॅ. नीलम कुशवाहा ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को ह्यूमन पीपोलीस वायरस (एचपीवी) से बचाव के लिए जल्द ही वैक्सीन लांच की जाएगी। एडीसी ने कहा कि इस वैक्सीन के बारे जागरूकता बेहद आवश्यक है ताकि जब भी वैक्सीन लांच हो तो इस वैक्सीन को लगवाने में संबंधित को पहले से ही जानकारी हो। इसी प्रकार टीबी मुक्त के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उप सिविल सर्जन डाॅ. नीलम कुशवाहा ने एडीसी को खसरे के टीकाकरण के साथ-साथ अन्य बीमारियों के बचाव बारे जो टीकाकरण किया जा रहा है, उसकी भी जानकारी दी। बैठक में उप सिविल सर्जन डाॅ. पवन, डाॅ. पल्लवी, जिला नोडल एनएचएम डॉ. मयंक, डाॅ. संजीव सिंगला, डाॅ. बलजिंद्र, डीपीएम कविता, डाॅ. दामिनी, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें