फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोहड़ी के पास ट्रायल स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल, बाधित रहा अंबाला-दिल्ली रेल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच दौड़ रही ट्रायल स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इंजन मंगलवार सुबह लगभग 11.20 बजे अंबाला से नई दिल्ली की तरफ जाने वाले रेल मार्ग पर बंद हुआ। इस कारण दिल्ली के रास्ते आवागमन करने वाली पांच ट्रेनें अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर फंस गई। इसमें चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन भी शामिल थी।
विज्ञापन

शताब्दी के रुकने से यात्री परेशान नजर आए क्योंकि उन्हें नई दिल्ली से आगामी सफर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। दूसरी ओर, ट्रेन का संचालन क्यों थम गया, इसकी जानकारी लेने के लिए यात्री बार-बार सुविधा केंद्र पर जा रहे थे। वहीं रेल मार्ग के प्रभावित होने की सूचना नहीं दी जा रही थी। इस कारण यात्री बार-बार स्टेशन मास्टर के कमरे में जा रहे थे। लगभग दो घंटे बाद ट्रायल स्पेशल ट्रेन में दूसरा इंजन लगाया गया और ट्रेनों का संचालन शुरु किया गया।
यह ट्रेनें अटकी
ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली कालका शताब्दी का अंबाला कैंट स्टेशन से रवाना होने का समय दोपहर 12.47 बजे का है, जबकि ट्रेन कैंट स्टेशन से लगभग एक घंटे की देरी से एक बजकर 43 मिनट पर रवाना हुई। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस, 12926 अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे तक कैंट रेलवे स्टेशन पर ही फंसी रहीं।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच ट्रायल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया था। वापसी में ट्रेन का इंजन मोहड़ी में फेल हो गया था। इस कारण अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैफिक लगभग एक घंटे तक प्रभावित रहा। इसमें चंडीगढ़ शताब्दी सहित कुछ अन्य ट्रेनें शामिल थी।
विज्ञापन

-राम चानना, स्टेशन अधीक्षक, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें