फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू मॉडल कॉलोनी में अतिक्रमण पर 32 घरों के बाहर चला पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। घरों के बाहर कई-कई फुट तक किए गए अतिक्रमण को लेकर सीएम विंडो पर की गई शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को शहर की प्रेम नगर की न्यू मॉडल कॉलोनी में पीला पंजा चलाया। इस दौरान टीम ने कॉलोनी में एक के बाद एक करीब 32 जगह पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के साथ मौजूद होमगार्ड जवानों ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन

टीम की यह कार्रवाई सुबह 11 बजे से शुरू हुई और करीब ढाई घंटे चली। टीम की अगुवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पूनम सिंह सोलंकी कर रही थीं। उनके साथ नगर निगम अधिकारी एक्सईएन सुखविंद्र सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर शेर सिंह व नवनीत सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान टीम में मौजूद कर्मचारी जेसीबी, ट्रैक्टर-टॉली लेकर पहुंचे थे। इस दौरान स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड जवान भी मौजूद रहे।
सीएम विंडो में दी शिकायत पर हुई कार्रवाई
प्रेम नगर की न्यू मॉडल कॉलोनी में अतिक्रमण की शिकायत इलाका निवासी कमल गुलाटी ने सीएम विंडो में दी थी। शिकायत में बताया कि इलाके में लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण भी इतना कि लोगों ने अपनी दीवारें बना लीं व शेड लगाकर आगे गेट भी लगाए हुए हैं। इस वजह से लोगों को वहां से गुजरने में खासी परेशानी हो रही है। इसी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई की और इलाके को अतिक्रमण मुक्त बनाया।
विज्ञापन

चलता रहा पीला पंजा, देखते रहे लोग
नगर निगम की टीम जिस वक्त लोगों के घरों के बाहर किए गए अतिक्रमण पर पीला पंजा चला रही थी तो कार्रवाई के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गई। उनका कहना था कि नगर निगम की यह कार्रवाई गलत है। उन्होंने इतना अतिक्रमण नहीं किया हुआ था, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो। उन्होंने केवल आवारा जानवर न घुसे इसके लिए घर के आसपास जाली लगाई हुई थी।
बुजुर्ग महिला ने टीम को सुनाई खरी-खोटी
इलाके में नगर निगम दस्ते ने अतिक्रमण पर कार्रवाई आरंभ की तो लोगों का विरोध शुरू हो गया। इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग महिला ने कार्रवाई कर रही टीम को खरी खोटी भी सुनाई, लेकिन इस वक्त टीम ने अपनी कार्रवाई आरंभ रखी और मकान के आगे किया गया अतिक्रमण तोड़ डाला। बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह 20 वर्ष से इसी तरह से मकान में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई अतिक्रमण नहीं किया था, जिससे किसी को परेशानी हो। बुजुर्ग महिला ने नगर निगम की यह कार्रवाई को गलत बताया।
पहले भी हुई थी कार्रवाई
गौरतलब हो कि इसी तरह की कार्रवाई करीबन एक वर्ष पूर्व भी प्रेम नगर में हुई थी। यहां लोगों ने पेड़-पौधे लगाने के नाम पर अतिक्रमण किया हुआ था। निगम निगम को यहां कार्रवाई करते हुए काफी विरोध का सामना करना पड़ा था, मगर टीम ने पांच घंटे चली कार्रवाई के बाद अतिक्रमण को हटा दिया था।
आज कार्रवाई के दौरान करीब 32 घरों पर यह कार्रवाई की गई। लोगों को कार्रवाई से कुछ समय पहले नोटिस दे दिया जाता है, लेकिन जब वह इस अतिक्रमण को स्वयं नहीं हटाते तो यह कार्रवाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन

- पूनम सोलंकी, नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें