फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Fri, 05 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। खेल स्टेडियम बड़ागढ़ में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और सम्मान हासिल किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



डॉ. पवन सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ागढ़ स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पिछले महीने 11 नवंबर को मुख्यमंत्री ने स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और चार लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जो युवाओं को बेहतर खेल वातावरण प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया, सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया। इसमें दौड, खो-खो व कब्बडी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया ताकि आगामी खेलों में भी खिलाड़ी सराहनीय प्रदर्शन कर सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें