फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 16 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहजादपुर में सब यूनिट पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शहजादपुर। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सब यूनिट में 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन व धरना दिया। विरोध प्रदर्शन का आज दूसरा दिन था। प्रदर्शन में सब यूनिट के सभी बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध किया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा, बिजली विभाग में यह ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बिल्कुल भी व्यावहारिक नहीं है क्योंकि यह पॉलिसी यूनियन के सुझावों के बिना जबरदस्ती लागू की जा रही है। अगर यह पॉलिसी ऐसे ही लागू कर दी जाती है तो इससे कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्घटनाएं बढ़ जाएंगी और इसका सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ेगा। सब यूनिट प्रधान बलिंदर कुमार ने कहा कि यूनियन ने विभाग के उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की कमियों के बारे में पहले ही हुई मीटिंग और पत्राचार के माध्यम से अवगत करवा दिया था, परंतु उच्च अधिकारियों ने यूनियन के किसी भी सुझाव को माने बिना यह पॉलिसी लागू करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें