फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेतन के लिए धरने पर बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर रोष जताते हुए कर्मचारी: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। डोर टू डोर कूड़ा उठान वाले अस्थाई कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने सोमवार अंबाला छावनी नगर परिषद कार्यालय के गेट पर धरना देने के बाद नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

काम छोड़कर कर्मचारियों ने पहले तो अंबाला छावनी के मुख्य बाजारों से रोष निकाला और नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में परिषद के गेट पर एकत्रित होकर रोष जताया। मामले की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जल्द ही सैलरी अकाउंट में डाल दी जाएगी। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए।

परिवारों पर गहरा गया आर्थिक संकट



प्रधान सेवाराम व कर्मचारियों का कहना था कि पिछले तीन माह से वह वेतन के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। होली के त्योहार पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला था और अब बच्चों के दाखिले के समय भी वेतन नहीं मिला है। ऐसे में परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। साथ ही कर्मचारियों ने चेताया है कि 1 अप्रैल तक उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह डोर टू डोर कूड़े का उठान नहीं करेंगे। दरअसल, अंबाला छावनी में डोर टू डोर के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 192 के करीब है। इसके अलावा 46 चौपहिया वाहनों व ट्रैक्टरों को मिलाकर कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में लगे कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


वर्जन



कुछ समय से ऑनलाइन पोर्टल पर दिक्कत आने के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। सभी डोर टू डोर कर्मचारियों को जल्द ही वेतन खाते में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


राहुल, श्री श्याम एसोसिएट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें