फोटो नंबर - 37
जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एलटीसी का भुगतान व आईटीआई स्केल दिए जाने आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर कर्मचारी जमकर गरजे। कर्मचारियों ने कार्यालय में दरी बिछाकर नारेबाजी कर रोष जताया। यह धरना प्रदर्शन हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले हुआ। कर्मचारियों ने मांगें रखते हुए कहा कि खाली पदों को जल्द भरा जाए, कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को हर महीने सात तारीख तक वेतन, ईएसआई व ईपीएफ की त्रुटियों को दूर किया जाए। इसके अलावा सीनियरिटी लिस्ट की त्रुटियां तुरंत प्रभाव से ठीक की जाएं तथा पदोन्नति हो। ग्रुप-घ के कर्मचारी जो कार्यरत है, उनकी पदोन्नति की जाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान कुशल पाल ने की। इस दौरान उपप्रधान सरवन जांगड़ा, जगतार सैनी, बूटा सिंह, कृष्ण कुमार, दर्शन लाल, हरनेक सिंह, जसवंत सैनी, रणधीर सिंह, विजयपाल, प्रमोद कुमार, विनोद राणा, जसबीर, राहुल सैनी, सौरभ कुमार, यमुनानगर जिला सचिव रविंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।