अंबाला सिटी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जहां मंगलवार को दम तोड़ गई, वहीं अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण दफ्तर में अपने कामों कराने आए लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली, स्वास्थ्य, नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसी तरह आईटीआई भी बंद रहा और शिक्षकों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया।
मंगलवार को जिला के कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इन सभी ने कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी नेता देवी प्रसाद भट्ट ने कहा कि बिजली विभाग में 23 जनवरी तक जारी रहेगी।
कर्मचारी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। धरना प्रदर्शन बारह क्रास रोड सब डिविजन नंबर एक, राय मार्केट के नजदीक क्वालिटी सब स्टेशन नंबर दो, बब्याल पावर स्टेशन सहित अन्य में हड़ताल रही। इस दौरान रुपेश कुमार, मनोज पुरी, हेमचंद्र पांडे, चंद्रमोहन, सुखराज यादव, केदारनाथ, रामेश्वर, गोपाल मणि, प्रेम, नरेंद्र सिंह, प्रमोद नेगी, रुलदा राम ,सुरेंद्र सिंह, हरीाजन सिंह, संदीप सिंह, अशोक ुमार, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर निगम कार्यालय, जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी हड़ताल की। कार्यालयों के बाहर यह कर्मचारी धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। र्मचारी नेता राजेश्वर लाल गोदारा, महेंद्र प्रताप गुलिया, प्रेम सिंह काजल, संतोष कुमारी, रामफल दहिया, राम मेहर नैन ने कहा कि आईटीआई विभाग के कर्मचारी 23 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे, जबकि कक्षाओं और परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा। जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी, जाती तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।