फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एरिया सभा में दूसरे दिन भी लोगों का इंतजार करते रहे कर्मचारी

विज्ञापन
सेक्टर-7 में एरिया सभा के लिए बैठे निगम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- सुबह से शाम तक बैठकर चले गए, बुढ़ापा, विधवा पेंशन व लाडो योजना का होना था सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से लगातार दूसरे दिन एरिया सभा में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन कर्मचारियों को बुढ़ापा, विधवा पेंशन और लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करना था लेकिन सत्यापन करवाने के लिए लोग एरिया सभा में नहीं पहुंचे। बुधवार को शहर के 20 वार्डों में एक-एक जगह पर यह सभा रखी गई थी। वहीं, लोगों में यह भी डर है कि अगर उन्होंने इन योजनाओं का सत्यापन करवाया तो उनको योजना का लाभ मिलना बंद हो सकता है।
बीते माह भी नगर निगम की ओर से एरिया सभा आयोजित की गई थी, उस दौरान भी इन योजनाओं का सत्यापन करवाने के लिए कोई नहीं आया था। इसके बाद निगम अधिकारियों ने तैयारी के साथ एरिया सभा आयोजित करने के लिए रणनीति बनाई थी लेकिन वह भी फेल हो गई। कर्मचारियों को बिना किसी तैयारी के धरातल पर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न सेक्टर सात और न पंचायत भवन में आए लोग
पंचायत भवन में दूसरे दिन एरिया सभा में निगम कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन सुबह से शाम तक कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। इसी तरह सेक्टर-सात में भी कर्मचारी तैनात किया गया था। यहां भी कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। ऐसे ही शहर के सभी 20 वार्ड में यह एरिया सभा लगाई गई थी। इन एरिया सभा में आने में लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें