फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लंबित मांगों के समर्थन में ट्रेन संचालन से जुड़े रनिंग कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके समर्थन में सोमवार को नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रोष प्रदर्शन किया ताकि उनकी मांगों की तरफ रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा सके। एनआरएमयू के मंडल सचिव निर्मल सिंह ने बताया कि यह आंदोलन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के निर्णय के अनुसार पूरे देश में किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते के 50 प्रतिशत हो जाने पर अन्य सभी भत्तों में 25 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर दी है, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते में अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे हजारों रनिंग स्टाफ को आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार रनिंग कर्मचारियों की अन्य मांगें भी पिछले काफी समय से लंबित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें