फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शराब के ठेके पर सो रहे कारिंदे पर कस्सी से हमला, 21 हजार रुपये लूटे

Tue, 12 Aug 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। कालपी बस स्टैंड के नजदीक शराब के ठेके में सोये कारिंदे पर अज्ञात लुटेरे ने कस्सी से पांच वार कर गंभीर रूप से घायल कर 21 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। लुटेरे ने बेरहमी से कारिंदे पर लगातार वार किए। जिससे कारिंदा बेसुध हो गया। बेरहमी से भरी ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई । लुटेरे ने चेहरे को ढका हुआ था । गंभीर रूप से घायल कारिंदा एमएम अस्पताल मुलाना में उपचाराधीन है। पुलिस ने ठेकेदार अश्वनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार कालपी शराब के ठेके पर कारिंदा करीब 25 वर्षीय विकास रात को सोये हुए थे। रविवार सोमवार रात करीब 1:50 बजे अज्ञात लुटेरा ठेके के खोखे के पीछे से कीचड़ में से खोखे की चादर को फाड़ कर ठेके के अंदर प्रवेश कर गया । अदंर आते ही उसने ठेके में रखी कस्सी को उठाया और सोये विकास पर कस्सी से पांच वार किए । इस दौरान विकास बेहोश हो गए। लुटेरे ने इसके बाद ठेके के गल्ले से करीब 21 हजार रुपये निकाले और फरार हो गया। लहूलुहान हालत में विकास को एमएम अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां वह गंभीर रूप घायल अवस्था में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें