फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जनता समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के तुरंत समाधान पर दिया जोर

Sat, 06 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
समाधान ​शिविर की समीक्षा करते निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को जनता समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें सरकार ने जनता से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग) विनीत गर्ग ने वर्चुअल रूप से जिले के मामलों के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निपटान निर्धारित समय-सीमा में और पारदर्शी तरीके से किया जाए। निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने बैठक में जानकारी दी कि संबंधित विभागों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे अपनी-अपनी शाखाओं से संबंधित शिकायतों का तत्काल निदान करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को और तेज व आसान बनाया जाएगा।
बैठक के बाद विवेक चौधरी ने अधिकारियों के साथ अलग से चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर भी इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इस अभियान से शिकायतों के निपटान में तेजी आएगी और जनता को वास्तविक राहत मिलेगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, डीएफएससी कुमारी नीतू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें