अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट पर कर्मचारियों को संबोधित करतीं वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की ओर से सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व अंबाला रेल मंडल की वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त भवप्रीता सोनी ने की। इस मौके पर पोस्ट प्रभारी रविंदर सिंह मौजूद रहे। सुरक्षा सम्मेलन में विभागीय अधिकारी ने आरपीएफ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यात्रियों की सुरक्षा और रेल संपत्ति की रक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा घेरे की समीक्षा की गई। इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी दौरा किया। सुरक्षा सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों के स्थानांतरण सहित अन्य समस्याओं को सुना गया और उनके यथासंभव समाधान के निर्देश भी दिए गए। संवाद