फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिंदू समाज में जातिगत भेदभाव समाप्त करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-जग्गी गार्डन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जग्गी गार्डन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और राष्ट्रभाव को जागृत करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व राजेश्वरानंद महाराज ने किया। मुख्यातिथि के रूप में उद्योगपति डॉ. एस चरणजीत सिंह उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक शिव ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू समाज को मार्गदर्शन दिया। सम्मेलन के समापन पर भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम में संयोजक सुखजीत पाल सिंह, सह संयोजक वृंद अमरजीत सिंह, नरेश अत्री,राजीव कुमार, मंत्री अमित जैन, सह मंत्री मनीष मनचंदा, कोषाध्यक्ष जगदीश, ज्योति जोशी, रेणु, अर्चना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें