फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहजादपुर में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। शहजादपुर स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में शहजादपुर सब यूनिट एचएसईबी वर्कर यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन प्रधान बलिंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टेक्निकल कर्मचारियों को क्लेरिकल कार्य से हटाकर फील्ड में लगाने, यूनियन के पदाधिकारियों को परेशान करने व डीसी रेट के कर्मचारियों को एलटीसी न देने को लेकर था। इस दौरान कर्मचारियों ने एसडीओ शहजादपुर के अडियल रवैये के खिलाफ भी नारेबाजी की।
वहीं सुशील कुमार ने बताया कि यदि एसडीओ ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर समस्या का हल नहीं निकाला तो यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारी मनमानी कर रहे हैं, कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है, डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों को अभी तक एलटीसी नही दी गई है, और अभी तक टेक्निकल कर्मचारियों की डयूटी क्लेरिकल कार्य से हटाकर फील्ड में नही लगाई है।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि एसडीओ से बातचीत भी की गई लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। एसडीओ ने कहा कि 5 मार्च तक तकनीकी कर्मचारियों को क्लेरिकल कार्य से फील्ड कार्य में लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, प्रमोद राणा, मनीष कंबोज, जगबीर सिंह, कश्मीरी लाल, नवीन कुमार और राजेश कुमार नारायणगढ़ यूनिट प्रधान रविंद्र कुमार व सचिव राजेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें