अंबाला सिटी। अंबाला सर्कल में मंगलवार को 15 फीडर के क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-एक अर्बन फीडर, पंजोखरा कृषि फीडर, गार्डन, बीडीआईएन, जड़ौत कृषि फीडर पर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत बाधित रहेगी। इसी प्रकार सेक्टर-9 फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे, कलरहेड़ी फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे, तोपखाना फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं बिहटा, चुडियाला, सबगा फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, अशोक विहार, सुलतानपुर, सब्जी मंडी और जगाधरी गेट फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।